International

नेपाल: भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 18 लोगों की मौत, 21 लापता

काठमांडू। नेपाल में जून के महीने में तेज बारिश और बाढ़ के चलते भूस्खलन के हालत बन गये हैं। नेपाल की सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गयी है। साथ ही बहुत से लोगो की लापता होने की ख़बरें भी आ रही है।

नेपाल में पिछले सप्ताह तेज बारिश से बाढ़ और भूस्खलन के चलते 18 लोगों की जान चली गई है और 21 लोगों के लापता होने की खबरें आ रही है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले सप्ताह तेज बारिश के चलते बाढ़ aai एवं कई अहम बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के मुताबिक, सिंधुपालचौक के मेलामची क्षेत्र में 20 लोग और बाजूरा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। अभी तक हमें संपत्तियों के नुकसान से संबंधित रिपोर्ट नहीं मिली है। सरकार राहत और बचाव कार्यो में लगी हुई है। मंत्रालय के प्रवक्ता जनकराज दहल ने बताया कि सिंधुपालचौक व मनंग जिलों में जान-माल की हानि की रिपोर्ट मिली है।

नेपाल मौसम विभाग के अनुसार, देश में 1 जून से मानसून आया है और ये करीब 3 माह तक रहेगा। तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी के बेसिन के कई इलाको में पानी भर गया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH