International

अमेरिका: क्लाउडेट तूफान के कारण 13 लोगों की मौत, शिकागो के कई घर हुए तबाह

न्यूयार्क। अमेरिका-अलबामा प्रातं की बटलर कांउटी के कोरोनर वेन गारलॅक ने बताया कि मोंटगोमरी के दक्षिण की ओर 55 किलोमीटर दूर (इंटरस्टेट) 65 पर तूफान के कारण कई वाहन आपस में टकरा जाने की वजह से 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा एक अन्य वाहन में एक व्यक्ति और उसकी नौ महिने की बच्ची की मौत हो गई। इस बीच टेस्कलोसा शहर में मकान पर पेड़ गिरने से एक 24 वर्षीय व्यक्ति और 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तूफान के कारण मिसीसिपी के तटीय क्षेत्र में 30 सेंटीमीटर बारिश हुई।

कई जगह पर बाढ़ भी आई

तूफान की वजह से तेज मूसलाधार बारिश के कारण उत्तरी जॅार्जिया, दक्षिण कैरोलिना के अधिकतर हिस्सों, उत्तरी कैरोलिना तट और दक्षिणी अलबामा के कुछ हिस्सों और फ्लोरिडा पैनहेंडल में तेज बारिश के कारण बाढ़ आ गई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH