मुंबई। जब वी मेट, कमीने, हैदर और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब शाहिद कपूर अपनी किस्मत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आजमाने जा रहे है।
शाहिद की वेब सीरीज का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर भी किया जाएगा। शाहिद जिस वेब सीरीज में काम करते नजर आएंगे उसे लिखा है राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. ने। मालूम हो कि मनोज बाजपेयी स्टारर (THE FAMILY MAN) कहानी भी इन्हीं दोनों ने लिखी है।
शाहिद ने कहा- बहुत नर्वस फील कर रहा हूं
शाहिद ने डिजिटल डेब्यू के बारे में कहा कि मैं अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि जिन कलाकारों को फिल्मों में पसंद किया जाता है, उन्हें जरूरी नहीं है की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उतना ही सराहा जाए।




