Uttar Pradesh

न्यूज इंडिया के चेयरमैन डॉ बलवीर सिंह तोमर के जन्मदिवस पर तीमारदारों को कराया गया निशुल्क भोजन

लखनऊ। निम्स यूनिवर्सिटी के चांसलर और संस्थापक व न्यूज़ इंडिया के चेयरमैन डॉ. प्रो. बलवीर सिंह तोमर के जन्मदिन पर आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैकड़ों तीमारदारों को निशुल्क भोजन कराया गया।

इस अवसर पर संस्थान की तरफ से डेढ़ लाख का चेक फूड मैन विशाल सिंह को दिया गया। साथ ही एक फूड वैन भी उपलब्ध कराई गई।

इस संबंध में फूड मैन विशाल सिंह ने चैनल के चेयरमैन डॉ बलबीर सिंह तोमर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज लखनऊ के 3 बड़े अस्पतालों में तीमारदारों को भोजन कराया जा रहा है साथ ही जो फूड वैन उपलब्ध कराई गई है इससे दूरदराज से आने वाले तीमारदारों को भोजन करवाने में मदद मिलेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH