NationalTop NewsUttar Pradesh

बीजेपी ने शुरू की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी, 11 सितंबर को होगा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। इसके साथ ही ज़मीनी स्तर पर काम करना भी शुरू कर दिया है। यही नहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे जिसमें बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि नड्डा 27,700 शक्ति केंद्रों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बताएंगे। इससे पहले कुछ बूथों को मिलाकर सेक्टर बनाए जाते थे, लेकिन अब 5 से 6 बूथ मिलाकर एक शक्ति केंद्र प्रमुख बनाए गए हैं। जिसे अब नया नाम शक्ति केंद्र दिया गया है। इस अभियान के तहत लोगों को सरकार की नीतियों को समझाने के साथ मतदान के दिन वोटर्स को मतदान केंद्र तक ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता निभाएंगे। इस दौरान पार्टी के सभी पड़े पदाधिकारी इस बूथ विजय अभियान में हिस्सा लेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और डॉ दिनेश शर्मा भी बूथ विजय अभियान के शुभारंभ के अवसर पर अपने-अपने शक्ति केंद्र पर मौजूद रहेंगे।

बता दें कि बूथ विजय अभियान की शुरुआत के मौके पर प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ सत्यापन अधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहेगें। साथ ही उस शक्ति केंद्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। इसके अलावा पार्टी द्वारा बूथ विजय अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के भी प्रबंध किए जाएंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH