दिल्लीः भारत में आज भी कोरोना वायरस परेशानी का सबब बना बैठा है। एक ओर जहां कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। तो दूसरे ही दिन कोरोना के केस में इजाफा हो जाता है। ये फेरबदल पिछले कई महीनों सो लगातार देखने को मिल रही है। अब ख़बर सामने आई है कि 24 घंटे के अंदर एक बार फिर से 10 हजार के करीब कोरोना का नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, मौतों का आंकड़ा अभी भी पांच सौ के पार है, जोकि चिंता का कारण बना हुआ है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 10 हजार 853 नए केस दर्ज हुआ हैं, वहीं कुल 526 कोरोना मरीजों ने अवधि में दम तोड़ा है।
वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना से 12 हजार 432 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों का संख्या अब घटकर सिर्फ 1 लाख 44 हजार 845 रह गई है। यह पिछले 260 दिनों में सबसे कम है। टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब आठ करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।




