International

कराची जेल से 20 भारतीय मछुआरे रिहा

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने कराची जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। सभी चार साल पहले मछली पकड़ते हुए पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए थे।

रिहा होने वाले इन लोगों की खास बात ये थी कि बहुतों ने अपने गले और कलाइयों के चारों ओर रंगीन मोतियों के हार और कंगन पहने थे, जो उन्होंने जेल में खुद बनाए थे।

रिपोर्ट में कहा गया, चूंकि यहां की जेलों में बंदियों को उर्दू या अंग्रेजी में शिक्षा दी जाती है, इसलिए भारतीय मछुआरों की तकलीफें बढ़ गई थीं। इसे देखते हुए वे हस्तशिल्प या व्यावसायिक प्रशिक्षण सीखने में जुट गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH