Sports

ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा 2022 टी20 वर्ल्ड कप, 7 शहरों में होंगे 45 मैच

दुबई। 2022 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के दौरान 7 शहरों में 45 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि 2021 का टी 20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है।

2022 वर्ल्ड कप का आयोजन एडिलेड, ब्रिस्बेन, गीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में किया जाएगा। इस दौरान, कुल 45 मैचों खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आयोजित किया जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल 9 और 10 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) और एडिलेड ओवल में खेले जाएंगे।

2021 टी20 विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उपविजेता न्यूजीलैंड के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका और अगली सबसे ज्यादा रैंकिंग वाली टीमों के रूप में टी20 वल्र्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड में सीधे प्रवेश करेंगे।

नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज क्वोलीफाई करने के लिए खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया 2022 में चार टीमें अपने प्रदर्शन के आधार पर सुपर 12 में जगह बनाएगी, जिसका निर्णय दो क्वालीफाइंग राउंड से किया जाएगा। एक फरवरी में ओमान में होगा और दूसरा जून-जुलाई में जिम्बाब्वे में आयोजित किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH