पटना। बिहार के लखीसराय में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदार भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह थे। उनके दो बेटे, दो बेेटी और भगिना की भी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा सिकंदरा-शेखपुरा एनएच-333 पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास हुआ, जहां ट्रक और सूमो में हुए भीषण सड़क हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच लोग फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे में शिकार लोगों में सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई लालजीत सिंह की भी मौत हुई है। वो हरियाणा में एडीजी के पद पर तैनात थे। साथ ही दो भगिना और दो अन्य रिश्तेदार भी मरने वालों में शामिल हैं।
सभी हादसे में मारे गए लालजीत सिंह की पत्नी के दाह संस्कार में शामिल होने पटना गए थे। लालजीत सिंह पूरे परिवार के साथ पटना में रहते थे। पत्नी के देहांत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम के लिए गांव जा रहे थे। परिवार के कुल 15 लोग दो वाहनों पर सवार थे। उनमें से एक टाटा सुमो हादसे की शिकार हो गई।




