Entertainment

दक्षिणी फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। दक्षिणी सुपरस्टार और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है।

कमल हासन ने सोमवार को बताया कि अमेरिका से आने के बाद उन्हें हल्की खांसी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल कमल हासन एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

हासन ने ट्वीट किया, “अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैंने खुद को अस्पताल में आईसोलेट कर लिया है। हर किसी को यह महसूस करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए कि कोविड-19 का प्रसार पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH