NationalTop News

विंग कमांडर अभिनंदन को मिला उनकी वीरता का पुरस्कार, वीर चक्र से हुए सम्मानित

नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने वाले तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीर चक्र से सम्मानित किया।

अभिनंदन उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे

भारतीय सेना ने पुलवामा अटैक के बाद बनी परिस्थितियों में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया था। एयरस्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन उस समय Mig-21 उड़ा रहे थे।

पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन ने उसी विमान से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। हालांकि बाद में अभिनंदन का विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH