नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे हेलीकाप्टर हादसे ही जांच के आदेश दिए हैं। वायुसेना की ओर से कहा गया है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा IAF का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर आज कुन्नूर के पास हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे की वजहों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
आपको बता दें कि बिपिन रावत को ले जा रहा वायुसेना का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत अपनी समेत सेना के सीनियर अधिकारियों के साथ सवार थे। हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे जिनमें 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बिपिन रावत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




