दिल्ली में गुरुवार तड़के चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में भीषड़ आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते मार्केट की 58 दुकानें जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 13 गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेंजा गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
लाजपत राय मार्केट में लगी आग की जद में आने से 58 दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
लाजपत राय मार्केट में लगी आग की जद में आने से 58 दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि इस घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

बाल-बाल बचीं लोगों की जान
दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) का कहना है कि लाजपत राय मार्केट में आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां भेजी गईं।