लखनऊः जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित सबंधों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों की माने तो जैकलीन और सुकेश एक-दूसरे के बेहद करीब थे। सुकेश ने जैकलीन के ऊपर करोड़ो रूपये उड़ाए थे और उन्हें काफी महंगे तोहफे भी दिए थे। अगर जैकलीन के फिल्मी करियर को देखा जाए तो उन्होंने सोलो हिट के नाम पर बस गिनी चुनी फिल्में ही की हैं। लेकिन उनके अफेयर की चर्चां हमेशा से ही बॉलीवुड के गलियारों में होती रही है। आज हम आप लोगों को जैकलीन के उन्हीं रिश्तोंं का खुलासा करते हुए उनके बारे में बताएंगे…

बहरीन के प्रिंस को करती थीं डेट
जैकलीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। लेकिन जब जैकलीन को साल 2011 में फिल्म ‘हाउसफुल’ मिली तो उनका रिश्ता टूट गया।
साजिद खान
इसके बाद जैकलीन का नाम साजिद खान के साथ जुड़ा। खबरें थीं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। उन्हें साथ में कई इवेंट्स में भी देखा गया लेकिन साल 2013 में साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप हो गया।

सलमान खान
जैकलीन सलमान संग कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में लॉकडाउन के दौरान जैकलीन वहीं थीं, जिसके बाद कहा गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा उन्हें क्लब में एक अनजान चेहरे के साथ भी देखा गया था।

सुकेश चंद्रशेखर
जैकलीन ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। एक रोमांटिक तस्वीर वायरल होने के बाद जैकलीन का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। बीते दिनों सुकेश के साथ उनकी लवबाइट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद जैकलीन ने मीडिया और फैंस से अपील की कि इस तस्वीर को वायरल न करें।





