EntertainmentTop News

एक्ट्रेस उर्फी जावेद के साथ सेल्फी लेने पहुंचा गुटखा लवर, फिर हुआ कुछ ऐसा उर्फी हुई हंसते-हंसते पागल

मुंबईः बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद यूं तो अपने आउटफिट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद वह इस घटना की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उर्फी जावेद हमेशा की तरह अपने अतरंगी कपड़ों में पापाराजी के सामने खड़ी फोटो खिंचवा रही थीं और तभी कहीं से उनका एक क्रेजी फैन उनके साथ सेल्फी लेने चला आया। ये शख्स बिना परमिशन लिए सीधा उर्फी के करीब चला गया और उनके साथ सेल्फी लेने लगा।

उर्फी जावेद इससे पहले कि कुछ समझ पातीं, ये उनके करीब आने लगा और शख्स को ऐसा करते देखकर पापाराजी चिल्लाए, ‘ए गुटखा लवर… थोड़ा आराम से।’ असल में उर्फी के साथ फोटो लेने आया ये शख्स गुटखा चबा रहा था और उसके मुंह में गुटखा भरा हुआ था। सेल्फी लेने से ठीक पहले उसने उर्फी जावेद के सामने ही सड़क पर मुंह में भरा गुटखा थूक दिया।

‘गुटखा लवर’ ने कई बार बोला सॉरी
फोटोग्राफर्स द्वारा टोके जाने और सेल्फी लेने के बाद उर्फी जावेद के पास खड़े इस इंसान ने पापाराजी को कई बार सॉरी बोला। इसके बाद फोटोग्राफर्स ने उस शख्स से कहा कि कोई बात नहीं। एक बार और थूक दो। इस पर उसने सड़क किनारे एक बार और गुटखा थूक दिया और वहां से चलता बना। उर्फी जावेद के साथ हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

कैसा था उर्फी जावेद का रिएक्शन?
जहां तक इस पूरी घटना पर उर्फी जावेद के रिएक्शन की बात है तो वह बस वहां खड़ी हंसती जा रही थीं। उर्फी जावेद के लिए उनकी हंसी रोकना मुश्किल हो रहा था। इतना ही नहीं इसके बाद भी जब फोटोग्राफर्स उर्फी जावेद से मिले तो उन्होंने गुटखा थूकने वाले शख्स का जिक्र कर दिया जिसके बाद उर्फी जावेद फिर एक बार खिलखिला कर हंस पड़ीं।

=>
=>
loading...