लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट परिसर कक्ष संख्या 24 में नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।
बतां दे कि सीएम योगी ने नामांकन से पहले गोरखनाथ मंदिर के शक्ति मंदिर में पूजन के बाद भगवान शंकर का द्राभिषेक और हवन किया। उन्होंने कोरोना संकट के बीच जगत कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। उसके बाद उन्होंने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ का पूजन कर ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।




