Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता का निधन

मुंबई। फिल्म निर्देशक और ऐक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। रवीना टंडन ने अपने दिवंगत पिता के साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, आप हमेशा मेरे साथ रहोगे। मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी। लव यू पापा।

जैसे ही उन्होंने खबर साझा की, नीलम कोठारी और जूही चावला सहित कई हस्तियों ने कमेंट बॉक्स में शोक संदेश पोस्ट किए।

रवि टंडन का जन्म आगरा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके बेटे राजीव ने लोकप्रिय हिंदी टेलीविजन धारावाहिक हिना का निर्देशन किया था। वहीं उनकी बेटी अभिनेत्री रवीना टंडन हाल ही में वेब सीरीज अरण्यक में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रही हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH