City NewsTop NewsUttar Pradeshलखनऊ

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान गढ़े: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इटावा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान के साथ समृद्धि से जोड़ा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जनपद इटावा के 2,48,930 लाभार्थियों को ‘पीएम-किसान सम्मान निधि’ से आच्छादित कर उन्हें आधुनिक खेती की ओर भी अग्रसर किया है। सशक्त किसान ही सशक्त प्रदेश की पहचान है। भाजपा की डबल इंजन सरकार सबके स्वाभिमान और सबकी गरिमा के रक्षक है।जनपद इटावा में बने 1,58,164 व्यक्तिगत ‘इज्जत घर’ हमारी सरकार के सर्व समाज के विकास की परिकल्पना को साकार कर रहा है। अब उत्तर प्रदेश रुकेगा नहीं-डिगेगा नहीं।

उन्होंने कहा कि आज हर गरीब, वंचित प्रदेश में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव का साक्षी बन रहा है। जनपद इटावा में 1,58,583 आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्डधारक प्रदेश की समृद्ध एवं सशक्त होती स्वास्थ्य सेवा का दृढ़ प्रमाण हैं। सबकी सेवा ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार का ध्येय है।भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश के हर जनपद में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया है। इटावा में सीवर लाईन एवं ड्रेनेज परियोजना, यमुना सेतु के समानांतर नया सेतु व अनेक मार्गों का चौड़ीकरण, इस विकास यात्रा का साक्षी है। हम प्रदेश के समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा बलों को मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार हेतु हम निरंतर क्रियाशील हैं। जनपद इटावा में पी.ए.सी. बैरक के निर्माण से अब पी.ए.सी. के जवान आधुनिक सुविधाओं के साथ यहां रह सकेंगे। यहां जवानों की उपस्थिति जनता की सुरक्षा का परिचायक व दंगाइयों की पीड़ा का कारक बनेगी।मजबूत ‘इंफ्रास्ट्रक्चर’ भाजपा सरकार का ध्येय है। इटावा जनपद में ₹19.69 करोड़ की लागत से भरथना व चकरनगर क्षेत्र में बन रहे ‘अग्निशमन केन्द्र’ हमारी सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों का जीवंत उदाहरण हैं। अब यहां के आमजन को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। जनपद इटावा के भरथना क्षेत्र में ₹171.32 करोड़ की लागत से चम्बल व यमुना नदी पर ‘सेतु एवं पहुंच मार्ग’ की सौगात हमारी सरकार की ‘प्रगतिवादी सोच’ का विस्तार है।आमजन की सहूलियतों हेतु हम सतत क्रियाशील हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH