Top NewsUttar Pradesh

गोमती नगर थाने में तैनात दरोगा और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ। महज़ 32 साल की उम्र में लखनऊ के गोमती नगर थाने में तैनात दरोगा मनीष वर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सुल्तानपुर के जयसिंह पुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे उनकी मौत हो गई। हादसे में उनकी मां ने भी जान गंवा दी। मनीष सोमवार को अपनी मां की दवा लेने के लिए अम्बेडकरनगर से चले थे। कार में उनके साथ उनकी मां, पत्नी, बेटी, भाभी और उनकी दो बेटियां सवार थे।

रास्ते में जयसिंहपुर क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनका वाहन पीछे से कंटेनर में घुस गया। हादसे में उनकी और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम करीब चार बजे पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिवारीजन लेकर गांव चले गए।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH