चंडीगढ़। पंजाब के फेमस एक्टर दीप सिद्धू की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। सिद्धू पिछले साल 26 जनवरी के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से सुर्खियों में आ गए थे।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ है। शुरुआती खबरों के अनुसार सिद्धू अपनी महिला मित्र के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। लेकिन मंगलवार रात करीब 9 बजे सड़क पर अंधेरे की वजह से उनकी गाड़ी रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिद्धू की मॉए पर ही मौत हो गई।
सिद्धू के शव को सोनीपत के खरखोदा अस्पताल में रखा गया है। बता दें कि सिद्धू पंजाब के इस विधानसभा चुनाव में सरगर्मी के साथ हिस्सा ले रहे थे।




