Top NewsUttar Pradesh

बप्पी लाहिड़ी के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुःख, ट्वीट कर कही ये बात

लखनऊ। भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उनका जाना भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बप्पी लाहिरी ने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए। उन्हें भारत में डिस्को बीट्स और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाला माना जाता है। आई एम अ डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा- तम्मा जैसे गाने उनके मशहूर गाने हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH