Top NewsUttar Pradesh

यूपी चुनाव: तीसरे चरण में 59 सीटों पर मतदान जारी, अखिलेश ने डाला वोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। आज 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में वोटिंग हो रही है।

सुबह 11 बजे तक 21.18 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीँ, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जसवंतनगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग के बाद उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

अखिलेश यादव ने कहा, कोई आतंकवादी हो तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना आम बात है. भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। यूपी में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH