Top NewsUttar Pradesh

यूपी चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.88 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा एटा में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। आज 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 35.88 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

सबसे ज्यादा मतदान एटा में 42.31 फीसदी तो ललितपुर में 42.10 फीसदी हुआ। सबसे कम मतदान कानपुर नगर (28.56%) में हुआ। इससे पहले 11 बजे तक औसतन 21.18 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि 9 बजे तक कुल औसतन मतदान 8.15% रहा।

उधर, हरदोई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक जमाने में खबर बनती थी. घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी. घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं. जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी. अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी.

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH