लखनऊ। पीएम मोदी ने उन्नाव की जनसभा में कहा कि यपी में आज तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है। ऐसा लग रहा है पहले दो चरण में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद मिले हें तीसरे चरण में उस रिकार्ड को भी तोड़ने का मन बना लिया है। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीजेपी को वोट देने के लिए घरों से निकल रहे हैं। यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है। 17 में हराया था, 22 में फिर से हराएंगे। यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे। पीएम मोदी ने मैं अपनी बात की शुरुअता एक कहावत से करना चाहता हूं। यह कहावत घोर परिवारवादियों पर बिलकुल फिट बैठती है ‘थोथा चना बाजे घना’। आजकल मैं देख रहा हूं कि हमारे ये घोर परिवारवादी भी खूब डींगे हांक रहे हैं। पहले दो चरण में चारो खानों चित होने के बाद भी ये लोग अभी भी जब जब सोते हैं तो सपने देखते रहते हैं। तीसरे चरण, चौथे चरण को लेकर अब बड़े-बड़े दावे करने को उतरे हैं। अब ये लोग करें भी भी तो क्या करें। उन्होंने कहा कि खाली बर्तन ज्यादा आवाज करता है या नहीं करता है। जबकि सच्चाई क्या है यह मैं आपको बताना चाहता हूं। जिस सीट को यह लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे वो भी हाथ से निकल रही है। आपको याद होगा जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था( जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था। उसी से गुहार लगानी पड़ी कि मेरी सीट बचाइये। जब मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार अपनी ही सीट पर असुरक्षित हो तो हवा के रुख का पता आसानी से लगाया जा सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों ये परिवारवादी लोग कुछ क्षेत्र को अपना साम्राज्य समझते हैं। ये सोचते हैं जो कहेंगे जनता वोही करेगी। इन लोगों को आज तीसरे चरण में उत्साह के साथ मतदान कर रही उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है “आएगी तो भाजपा ही। आएंगे तो योगी ही”। इन घोर परिवादियों की सरकार में संगीन आरोपों के अपराधी, माफिया मंत्रीमंडल का हिस्सा था। न खाता न बही( जो माफिया या गुंडे या माफिया कहेंगे वही सही। ऐसी स्थिति में गरीब की, दलित की, वंचित, पिछड़े की सुनवाई कैसे होती। रास्ते में तो छोड़िये घरों के भीतर भी ये मनचले बहन-बेटियों को परेशान करते थे। दंगा कर्फ्य, फिरौती, इनसे व्यापारियों, कारोबारियों का जीवन चौबीसों घंटे संकट में रहता था।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार इस अंधेरगर्दी से यूपी का बाहर निकालकर लाई है। यूपी में योगी जी की सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधार करके दिखाया है। इसलिए यूपी पूरी ताकत से कह रहा है “जो सुरक्षा लाए हैं हम उनको लाएंगे। जो सम्मान लाए हैं हम उनको लाएंगे।“ पीएम मोदी ने कहा योगी जी ने इन लोगों के डर और खौफ के किलों को ध्वस्त कर दिया है। इसलिए बहुत परेशान हैं। ये परेशानी कुछ दिन पहले भी सबने देखी है। खुले मंच से एक पार्टी का दृश्य। यूपी के पुलिस को, हमारे इन सिपाहियों को किस भाषा में अपमानित कर रहा है। उसका वीडियों घर घर में देखा जा रहा है। मंच से दी गई वो गालियां, वो धमकी सिर्फ यूपी की पुलिस के लिए नहीं थी। वो अपने उन दंबग, माफियाओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास था। आप मेरे शब्द लिखकर रखिये ये रत्ति भर भी बदले नहीं है। ये तो आपसे बदला लेने के लिए बेताब हैं। पीएम मोदी ने जनता से पूछा कि क्या आप उनको बदला लेने का मौका देंगे?




