NationalTop NewsUttar Pradesh

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता ओसामा जैसे आतंकवादी को ‘जी’ कहकर बुलाते हैं: पीएम मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को यूपी के हरदोई और उन्नाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इससे पहले पीएम मोदी ने हरदोई की भाषा में वहां आए लोगों का स्वागत किया। वहीं, उन्नाव में मंच पर पीएम मोदी का अभिनन्दन करने पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने उनके पैर छूए तो पीएम मोदी ने उनको रोका और खुद झुककर उनके पैर छुए।

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान हरदोई की जनता को बताया कि यूपी में एक दो नहीं। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में आतंकी हमलों के 14 मुकदमों को वापस लेने का फरमान सुना दिया था। उन्होंने जनता से पूछा कि आतंकवादियों को बचाना ठीक है क्या? और आज ये लोग लीपा-पोती करने निकले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी बम विस्फोट कर रहे थे और समाजवादी पार्टी इन आरोपियों पर मुकदमे नहीं चलने दे रही थी। आतंकवादियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट दिया जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का रवैया और भी खतरनाक रहा है। यह लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को ‘जी’ कहकर बुलाते हैं। बाटला हाउस आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं। किसी दिन भारतीय सेना का अपमान करते हैं और किसी दिन पुलिस की बेइज्जती करते हैं। पीएम मोदी ने कहा जबकि हमारी सरकार ने नेशनल वार मेमोरियल और नेशनल पुलिस मेमोरियल बनाया है। हम हर शहीद का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक मैं इसलिए चुप रहा क्योंकि अहमदाबाद ब्लास्ट केस की सुनवाई चल रही थी। आज जब अदालत ने आतंकियों को सजा सुना दी है। आज मैं इस विषय को देश के सामने उठा रहा हूं। उन्होंने आह्वान किया कि जो लोग अपने को बुद्धिजीवी कहते हैं जिनसे हम आशा कर सकते हैं। ऐसे मीडिया हाउस, अखबार वालों से आग्रह करूंगा देश के सामने इन तथ्यों को उजागर किया जाए। न्यायालय ने जब निर्णय दे दिया है तो देश के लोगों तक सच पहुंचाना। जी खोलकर सच्चाई देश की जनता के सामने लाइये। हमें ऐसे लोगों ऐसे राजनैतिक दलों से हमेशा सतर्क रहना है। ये अपने स्वार्थ के लिए देश को दांव पर लगा देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में बम धमाके हुए। ये बम धमाके दो प्रकार से किये गये। पहले शहर में एक साथ 50-60 जगह पर धमाके। फिर अस्पताल में एक गाड़ी रखी थी उसमें बड़ा धमाका। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का जो चुनाव सिम्बल है ना। पहले जो बम धमाके हुए वो साइकिल पर रखे बमों से हुए थे। उन्होंने कहा मैं हैरान हुआ कि उन्होंने साइकिल पर क्यों बम रखे। पीएम ने कहा जब 2013 में समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आई तब उन्होंने शमीम अहमद नाम के आरोपी पर मुकदमें को वापस लेने का काम किया। उन्होंने जनता से पूछा कि आप इनको मौका देंगे तो ये वारदाते करेंगे या नहीं? इससे पहले पीएम मोदी ने जनता से कहा कि दिल्ली की सत्ता के जिन गलियारों में ज्यादातर समय अमीरों और घोर परिवारवादियों का कब्जा रहा वहां आप सब ने एक गरीब मां के बेटे को आपकी सेवा के लिए बैठाया है। इसपर जनता ने मोदी मोदी के नारों से उनकी इस बात का स्वागत किया।

सीएम योगी ने जमीनों पर अवैध कब्जे के धंधे का शटर गिरा दिया: पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ये घोर परिवारवादी आपको बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे ही अंधेरे मे फलते फूलते हों वो परिवारवादी प्रदेश को कभी उजाला नहीं दे सकते। माफियावादियों की सरकार में एक बड़ा गोरखधंधा जमीनों पर अवैध कब्जों का चलता था। इनके नेताओं के गुर्गे किसी भी जमीन पर अपना कब्जा समझने लगते थे लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इनके धंधे का शटर गिरा दिया। दबंगई और कब्जे का खेल खत्म। यूपी में हमारी सरकार 23 लाख से ज्यादा प्रोपर्टी कार्ड का वितरण कर चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि जब सच्चे मन से पवित्र संकल्प के साथ सिर्फ और सिर्फ सेवा भाव से काम करते हैं न तो गरीब के दिलों में जगह बन जाती है। उन्होंने कहा कि वंशवादी, परिवारवादी, भ्रष्टाचार में लिप्त लोग, तुष्टिकरण पर चलने वाले लोग कभी भी गरीब का भला नहीं कर सकते।

…उहि हरदोई को हमारो प्रणाम होई। भक्त प्रहलाद की धरती के सब लोगन के हम पांव छुअत है‘ : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हरदोई की भाषा में वहां के लोगों का स्वागत किया और कहा कि ‘जिस धरती पर भगवान ने द्वि द्वि अवतार लेय, उहि हरदोई को हमारो प्रणाम होई। भक्त प्रहलाद की धरती के सब लोगन के हम पांव छुअत है।‘ उन्होंने कहा कि आपका यह उत्साह यह जोश हम सभी के लिए बहुत बड़ा आर्शीवाद है। ये धरती शाण्डिल्य ऋषि की तपोस्थली है। हरदोई की पुण्य भूमि से होली जैसी पवित्र त्योहार का जुड़ाव हम सभी जानते हैं। हरदोई के लोगों ने यूपी के लोगों ने दो बार रंगों की होली खेलने की तैयारी कर ली है। पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बम्बर जीत के साथ मनाई जाएगी। लेकिन अगर होली 10 मार्च को धूमधाम से मनानी है तो अभी तैयारी पोलिंग बूथ पर करनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हरदोई वालों ने वो दिन देखे हैं कैसे इन लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी। अपराधियों को इन घोर परिवारवादियों की सरकार का पूरा संरक्षण होता था लेकिन हरदोई की जनता देख रही है कैसे सबका हिसाब हो रहा हे। माफिया, अपराधी खुद जमानत रद करवाकर जेल के भीतर पहुंचे हुए हैं। पूरी तरह से चुनाव हार रहे इन घोर परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे आपको एक ही बात याद रखनी है एक ही मंत्र यूपी का विकास, विकास, विकास। देश का विकास, विकास, विकास।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH