Top NewsUttar Pradesh

हरदोई में बोले सीएम योगी- ‘किसान कल्याण’ भाजपा की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजा हरदोई में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा किअंत्योदय’ डबल इंजन की भाजपा सरकार का संकल्प है। इस संकल्प की सिद्धि हेतु हमने हरदोई के 56,701 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 87,034 पात्रजन को ‘इज्जत घर’, 6,316 को आवास, 1,35,905 किसानों को ‘PM किसान सम्मान निधि’ प्रदान की है। जन-कल्याण हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि किसान कल्याण’ भाजपा की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है। आपकी सरकार ने जनपद हरदोई में किसानों को प्रशिक्षण तथा बीज एवं रोपण सामग्री के परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ‘कृषि विज्ञान केंद्र’ की स्थापना की है। ‘उन्नत कृषि’ से किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।भाजपा सरकार में परंपरागत उद्योगों को नई पहचान व कारीगरों को सम्मान प्राप्त हुआ है। ODOP में शामिल होने के बाद हरदोई का हैंडलूम उद्योग अब वैश्विक पहचान बना चुका है। डबल इंजन सरकार की नीतियों के साथ जुड़कर क्षेत्र के कारीगर अच्छी आय से जीवनशैली को उन्नत बना रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में परंपरागत उद्योगों को नई पहचान व कारीगरों को सम्मान प्राप्त हुआ है। ODOP में शामिल होने के बाद हरदोई का हैंडलूम उद्योग अब वैश्विक पहचान बना चुका है। डबल इंजन सरकार की नीतियों के साथ जुड़कर क्षेत्र के कारीगर अच्छी आय से जीवनशैली को उन्नत बना रहे हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक्सप्रेस-वे सरकार के रूप में पहचान बनाई है। हरदोई से होकर गुजर रहा गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद के लिए आर्थिक स्वावलंबन एवं तरक्की की मिसाल बनेगा। हमारी सरकार प्रदेश में रिकॉर्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर कार्य कर रही है।जनपद हरदोई में ₹18.02 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, राष्ट्रीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र, कासिमाबाद में मॉडल फार्म का विकास व ग्रामीण पेयजल संबंधी परियोजना हमारी लोक-कल्याण की प्रतिबद्धता का ही प्रमाण हैं।भाजपा सरकार में हरदोई विकास का नया अध्याय रच रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान उत्थान हेतु समर्पित भाजपा सरकार चीनी मिल में गेहूं, मक्का व चावल से एथेनॉल बनाने हेतु प्रदेश का प्रथम प्लांट जनपद हरदोई में स्थापित कर रही है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से एथेनॉल उत्पादन में अग्रणी आपका राज्य उत्तर प्रदेश अन्नदाताओं को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने हेतु कटिबद्ध है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नागरिकों की सड़क एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं हेतु प्राथमिकता से कार्य किया है। हरदोई के बिलग्राम क्ष्रेत्र में ₹95.76 करोड़ की लागत से मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा ₹6.21 करोड़ की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसका प्रमाण हैं।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अन्‍त्‍योदय के संकल्प को चरितार्थ कर रही है। इस कड़ी मे हमने हरदोई के बिलग्राम-मल्लावा क्षेत्र में 46,836 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 79,443 पात्रजन को ‘इज्जत घर’ व 5,997 को आवास, 1,16,957 किसानों को PM किसान सम्मान निधि प्रदान की है। डबल इंजन की भाजपा सरकार जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने हेतु प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने बिलग्राम क्षेत्र में 19,378 वृद्धजनों, 3,896 दिव्यांगजनों एवं 11,253 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का संबल देकर सम्मान के साथ जीवन यापन का अवसर प्रदान किया है।।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH