BusinessCrimeNationalTop Newsमुख्य समाचार

भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने दिया इस्तीफा, बोले- मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया

लखनऊः भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है। अशनीर ने कहा कि मैं गर्व से कहा सकता हूं कि यह कंपनी फिनटेक की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक है।

दरअसल, अशनीर ग्रोवर को हाल ही में बड़ा झटका लगा था। सिंगापुर में उनके खिलाफ जांच शुरू करने के लिए दायर की गई खाचिका में अशनीर को हार का सामना करना पड़ा था। अशनीर का आरोप है कि, 2022 की शुरुआत से ही लोग मुझ पर और मेरे परिवार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। इससे न केवल मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि कंपनी की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है।

हिस्सेदारी बेच सकते हैं अशनीर 
भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने निवेशकों से बातचीत भी शुरू कर दी है। अगस्त, 2021 में कंपनी का वैल्यूएशन 2.85 अरब डॉलर था। इसमें ग्रोवर का हिस्सा 9.5 फीसदी था। इसका मतलब है कि, वे कंपनी में 1,915 करोड़ के हिस्सेदार हैं।