लखनऊ: यूपी में जारी वोटों की गिनती में जो शुरूआती रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी को पूर्ण बहुतम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बीजेपी 217 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीँ समाजवादी पार्टी 119 सीटों पर आगे है।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं| इसी तरह रामपुर खास से अराधना मिश्रा आगे चल रही हैं। तम्कुहीराज से कांग्रेस से अजय लल्लू पीछे, औराई से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर आगे, प्रयागराज पश्चिमी से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, प्रयागराज दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल नंदी आगे, बबेरू से भाजपा के अजय पटेल 300 वोट से आगे, ललितपुर सदर से बीजेपी के राम रतन कुशवाहा आगे, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी आगे, अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह आगे, गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मटियारी आगे, फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे, कैराना से सपा के नाहिद हसन आगे.
स्वार सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम आगे, जसवंतनगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव आगे, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन आगे, बलिया सदर से बीजेपी के दयाशंकर सिंह आगे, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से राजा भैया आगे, जेवर सीट से RLD के अवतार सिंह भड़ाना आगे.
वोटों की गिनती के बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!’




