NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

यूपी रिजल्ट: फाजिलनगर से पीछे चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, कुंडा से राजा भैया आगे

लखनऊ। यूपी में आज वोटों की गिनती जारी है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। यानी की यूपी में योगी का जादू एक बार फिर चला है। बीजेपी अब 185 सीटों पर आगे हो गई है। वहीँ सपा 79 सीटों पर आगे चल रही है।

गोरखपुर सदर से सीएम योगी आगे चल रहे, तम्कुहीराज से कांग्रेस से अजय लल्लू पीछे, औराई से बीजेपी के दीनानाथ भाष्कर आगे, प्रयागराज पश्चिमी से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, प्रयागराज दक्षिणी से भाजपा के नंद गोपाल नंदी आगे, बबेरू से भाजपा के अजय पटेल 300 वोट से आगे, ललितपुर सदर से बीजेपी के राम रतन कुशवाहा आगे, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी आगे, अमेठी सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह आगे, गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश मटियारी आगे, फाजिलनगर सीट से सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे, कैराना से सपा के नाहिद हसन आगे.

स्वार सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम आगे, जसवंतनगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव आगे, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन आगे, बलिया सदर से बीजेपी के दयाशंकर सिंह आगे, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से राजा भैया आगे, जेवर सीट से RLD के अवतार सिंह भड़ाना आगे.

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH