National

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

नई दिल्ली। शोपियां के छोटेपोरा गांव में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान की हत्या करने वाले आतंकी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। आतंकियों ने शोपियां निवासी मुख्तार अहमद दोही नाम के सीआरपीएफ के एक जवान पर गोलियां चलाईं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय वो रास्ते में ही शहीद हो गए।

सुरक्षा बलों ने आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। इतना ही नहीं सुरक्षाबलों ने आतंकी वारदात को अंजाम देने के दौरान इस आतंकी को मदद पहुंचाने वाले एक अन्य ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के बाद जम्मू कश्मीर के आईजीपी ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे मुख्तार अहमद दोही को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में उपयोग किया गया हथियार बरामद किया कर लिया है। आतंकी वारदात के दौरान उनके साथ आए एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। आतंकी ने इस वारदात को लश्कर के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर अंजाम दिया था; मामला दर्ज कर लिया है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH