BusinessNational

पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानिए कितनी हुई बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। इससे पहले सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोत्तरी की थी।

अगर आप अब मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर खरीदेंगे तो आपको 949.50 रुपये देने होंगे और अगर कोलकाता में आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेंगे तो आपको 976 रुपये चुकाने होंगे। यहां पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी। इसके अलावा चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 965.50 रुपये हो गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। बिहार के पटना में एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब आपको 1039.5 रुपये में मिलेगा, जो पहले 998 रुपये का था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH