NationalRegional

बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी को दान की अपनी सारी प्रॉपर्टी, बताई ये वजह…

देहरादून। उत्तराखंड की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी को दान कर दी है। इसमें 50 लाख की प्रॉपर्टी के साथ 10 तोला सोना भी शामिल है। राहुल को संपत्ति दान करने वाली महिला का नाम पुष्पा मुन्जियाल है जो 78 वर्ष की हैं। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं। साथ ही उन्होंने राहुल के विचारों को देश के लिए जरुरी बताया है।

उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं.

बुजुर्ग महिला ने आगे कहा, ‘चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH