मुंबईः फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते कई समय से दोनों कलाकारों की शादी को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब हाल ही में रणबीर- आलिया की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर- आलिया की शादी पोस्टपोन कर दी गई है।

आलिया के भाई ने दी जानकारी
इस बारे में अभिनेत्री आलिया के भाई राहुल भट्ट ने जानकारी दी। एक वेबसाइट से बातचीत में अभिनेत्री के सौतेले भाई ने बताया कि शादी की सभी तैयारियों के बाद भी शादी को टाल दिया गया है। इससे पहले आलिया के चाचा रॉबिन से बताया था कि शादी 14 अप्रैल को होगी। लेकिन अब परिवार का कहना है कि फिलहाल इसे टाल दिया गया है। मंगलवार को एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू राहुल ने इस बारे में स्पष्ट जानकारी दी।

ये बताई जा रही शादी टलने की वजह




