City NewsUttar Pradesh

यूपी के कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-टेंपो की टक्कर में आठ की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यहां एक बोलेरो और टेंपो आपस में भिड़ गए । इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हैं।

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद ने बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी 7 लोग टैम्पो में थे। जबकि एक बोलेरो सवार की मौत हो गयी है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार टैम्पों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित एक बाबा जी के यहां मिलने जा रही थे। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH