NationalTop NewsUttar Pradesh

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई नियुक्ति

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के नाम पर मुहर लग गई। ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला CEO नियुक्त किया है। बैठक के दौरान चयन समिति ने CEO पद के लिए तीन नामों का पैनल ट्रस्ट के समक्ष रखा। विचार-विमर्श के बाद ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम को मंजूरी दी।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह वायुसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख भी रह चुके हैं। उनके व्यापक प्रशासनिक और नेतृत्व अनुभव को देखते हुए उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े प्रशासनिक कार्यों के विस्तार के बीच ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। CEO के तौर पर जितेंद्र मिश्रा मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH