International

यूक्रेन के बड़े अफसर का दावा, जल्द होगा व्लादिमीर पुतिन का तल्तापलट, जंग हारेगा रूस

नई दिल्ली। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी के चीफ ने शुक्रवार रात दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का तल्तापलट करने का काम जारी है और इस साल के अंत तक रूस जंग हार जाएगा। मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने उम्मीद जताई है कि इस सीजन के अंत में संघर्ष में एक महत्वपूर्ण मोड़ आएगा और अंतत: पुतिन को पद से हटा दिया जाएगा।

जनरल बुडानोव ने स्काई न्यूज को बताया, ब्रेकिंग पॉइंट अगस्त के मध्य सप्ताह में होगा। युद्ध इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा। यह अंतत: रूसी संघ के नेतृत्व में बदलाव की ओर ले जाएगी। यह प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात रूसी कुलीन वर्ग द्वारा यह भी दावा किया गया था कि पुतिन रक्त कैंसर से पीड़ित हैं। क्रेमलिन से घनिष्ठ संबंध रखने वाले कुलीन वर्ग ने दावा किया है कि पुतिन के बारे में माना गया है वे कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH