मुंबई। बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, ससुराल गेंदा फूल जैसे गाने गाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर कनिका कपूर ने 20 मई को लंदन के बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। लंदन से कपल की पहली वेडिंग फोटो भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। कनिका कपूर ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रही हैं, तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गौतम हाथीरमानी हल्के क्रीम रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इससे पहले कनिका ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर की हैं। उसने पुदीने के हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिसे फूलों से सजाया गया था। उन्होंने इस तस्वीर में कैप्शन दिया था,जी, आई लव यू सो मच। हल्दी सेरेमनी के दौरान गौतम सफेद पारंपरिक परिधान में नजर आए और कनिका अपने सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं शादी की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें कनिका को फूल की चादर के नीचे गलियारे में चलते देखा जा सकता है। आपको बता दे, कनिका की शादी पहले राज चंडोक से हुई थी। पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे अयाना, समारा और युवराज हैं। 2012 में वे अलग हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार कनिका और गौतम लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे उसके बाद शादी का फैसला लिया।




