Top NewsUttar Pradesh

यूपी में प्रति व्यक्ति आय अब दोगुने से अधिक: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने एक राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका द्वारा आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में कहा कि आज उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब दोगुनी से अधिक है। यूपी वो राज्य है जो देश की दूसरी नंबर वन अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 70 सालों में यूपी छठी अर्थव्यवस्था पर था, प्रति व्यक्ति आय एक चौथाई थी, व्यवसाय सुगमता में यूपी 14 वें स्थान पर था लेकिन हमारी सरकार ने व्यवसाय सुगमता के मामले में यूपी को नंबर दो पर लाने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे, एयर कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जून में तैयार हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रारंभ हो चुका है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे क्रियाशील है। एयर कनेक्टिविटी के मामले में यूपी पहला राज्य है जहां पर पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

कोरोना काल में हमारी सरकार ने किया डट कर मुकाबला-सीएम

सर्वाधिक आबादी होने के बावजूद उत्तर प्रदेश ने सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना काल का डट कर मुकाबला किया। यूपी में पॉजिटिविटी रेट और मृत्यु दर सबसे कम रही। यूपी में टीकाकरण, टेस्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं में और विपरीत परिस्थितियों में भी यूपी ने बेहतर काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 38 जिलों में संचारी रोग से जहां 2017 के पहले हजारों मौतें होती थी लेकिन 2017 के बाद हमारी सरकार के प्रबंधन के कारण किसी भी मासूम की जान नहीं गई। आज संचारी रोग पूरी तौर पर उत्तर प्रदेश में नियंत्रण में है। उत्तर प्रदेश में यूपी के बाढ़ ग्रसित इलाकों को बाढ़ मुक्त कराने का काम भी किया। पिछले 70 सालों में जो यूपी में काम नहीं हो पाए वह महज 5 सालों में हमारी सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में करके दिखाएं हैं। आगामी 3 जून को तीसरी ग्राउंटब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को पूरा करने में यूपी सहभागी- सीएम

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभ्यता और संस्कृति के लिए भी तेजी से काम किया। अवैध बूचड़खाने को बंद कराते हुए तस्करी पर पूरी तौर पर प्रतिबंध लगाया। निराश्रित गोवंश के लिए भी सरकार ने तीन बड़ी योजनाओं को संचालित किया। आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। यह नए भारत का नया यूपी है एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना में यूपी से सहभागी बन रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH