लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की गाय के इलाज के लिए 6 सरकारी डाक्टरों की ड्यूटी लगाई है। सभी डॉक्टर उनकी गाय के इलाज में जी जान से जुटे हुए हैं। डॉक्टरों का यह जत्था सुबह-शाम डीएम की गाय की देखभाल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। रविवार को पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा है।
सोशल मीडिया पर आदेश की एक कॉपी काफी वायरल हो रही है, जिसमें सीवीओ डॉक्टर एस.के. तिवारी ने गाय की देखभाल के लिए 6 पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है।
आदेश में, डॉक्टरों को दिन में दो बार गाय के पास जाने और शाम छह बजे तक अपनी रिपोर्ट सीवीओ कार्यालय में सौंपने के लिए कहा गया है।आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि गाय की देखभाल में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




