नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां भारतीय सेना लगातार आतंकियों का सफाया कर ही रही है वहीँ भारतीय ध्वज तिरंगे को भी जम्मू-कश्मीर में अब सम्मान मिलने लगा है। पहले जिन इलाकों में इस्लामी ध्वज शान से लहराते थे, सब उन्ही इलाकों में तिरंगा आसमान चूम रहा है।
ताजा मामला इस्लामिया फरेदिया स्कूल का है जहां दो दिवसीय वार्षिक समारोह की पूर्व संध्या पर स्कूल की इमारत के शीर्ष पर भारत का तिरंगा फहराया गया..यह स्कूल सूफी संत हजरत शाह मोहम्मद फरीद उद दीन बगदादी के नाम पर बनाया गया है जो 344 साल पहले 17वीं शताब्दी में यहां आए आए थे। 1904 में इस स्कूल की स्थापना की गई थी और तब से आज पहली बार भारतीय ध्वज तिरंगा यहां फहराया गया है।




