Top NewsUttar Pradesh

यूपी उपचुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, आजमगढ़-रामपुर हुए भगवामय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोकसभा उप चुनाव में बीजेपी ने रामपुर के बाद आजमगढ़ सीट पर भी जीत दर्ज की है। आजमगढ़ में निरहुआ पहले, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव दूसरे जबकि बसपा के गुड्डू जमारी तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं आजमगढ में जीत पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निरहुआ को बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की भाजपा सरकार’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है। आभार आजमगढ़ वासियो!

वहीं रामपुर में बीजेपी की जीत पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, “रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।” योगी ने अगले ट्वीट मे लिखा, “यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH