नई दिल्ली। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हाल ही में रिलीज हुए सांग (SYL) को यूट्यूब ने हटा दिया है। दरअसल सिद्धू मूसेवाला ने अपने लास्ट सॉन्ग में पंजाब और हरियाणा के बीच एसवायएल (सतलुज-यमुना लिंक) के मुद्दे को हाई लाइट किया है, जिसकी वजह से दोनों राज्यों के बीच बहुत तनाव रहता है। इसके अलावा उन्होंने कृषि कानून को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन के मुद्दे को भी गाने में दिखाया है।
मीडिया रिपोट्स की मानें तो, सरकार ने कानूनी शिकायत मिलने के बाद इसे यूट्यूब से हटाया है. मूसेवाला की मौत के बाद इस गीत को उनके आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया था. हालांकि रिलीज होते ही ये गाना विवादों में घिर गया। फिलहाल अब SYL गाना सर्च करने पर this content is not available on this country domain लिखा आ रहा है।




