RegionalTop News

पार्टी में आईआईटी की छात्रा से की छेड़छाड़, सलाखों के पीछे पहुंचा आईएएस सैयद रियाज अहमद

रांची। झारखंड के खूंटी जिले में डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) सैयद रियाज अहमद को एक छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता ने धारा 164 के तहत कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए थे. जिसके बाद एसडीएम के ऊपर गैर-जमानती धाराओं के साथ 354, 354ए और 509 भी जोड़ दी गई हैं।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया, ‘IIT से यहां इंटर्नशिप के लिए आयी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक छात्रा के साथ 2 जुलाई को अपने आवास पर कथित तौर पर जोर-जबरदस्ती करने और अभद्र आचरण करने के आरोप में खूंटी जिले में तैनात एसडीएम और भारतीय प्राशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी सैयद रियाज अहमद को सोमवार की रात हिरासत में ले लिया गया था।’ उन्होंने बताया कि आज पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

कुमार ने बताया कि IAS अधिकारी पर आरोप है कि उसने शनिवार 2 जुलाई को अपने आवास पर पीड़िता को जबरन किस किया और फिर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम में यहां आये IIT की छात्र-छात्राओं को एसडीएम रियाज अहमद ने अपने आधिकारिक आवास पर एक जुलाई को पार्टी में बुलाया था। पीड़ित छात्रा के अनुसार रात भर चली पार्टी के बाद जब वह अपने अन्य साथियों के साथ 2 जुलाई की सुबह SDM आवास से निकलने वाली थी तो अकेले होने का फायदा उठाकर IAS अधिकारी ने उसके साथ कथित रूप से जोर जबर्दस्ती की।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH