Uttar Pradesh

आगरा: भावुक सुसाइड नोट लिख पत्नी, पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में पत्नी, पत्नी और उनकी मासूम बेटी शामिल है। पुलिस के मुताबिक़ प्रथम दृष्टया ये लग रहा है आर्थिक तंगी के चलते ये कदम उठाया गया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। बच्ची को डिक्टेट करके सुसाइड नोट लिखा गया था। सुसाइड नोट के मुताबिक वह बेरोजगार था। परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती थी। उस नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

परिजनों के मुताबिक, सोनू ने करीब 15 साल पहले गीता से शादी की थी। वह आवास विकास कॉलोनी में रहता था। करीब छह साल पहले सोनू का एक्सीडेंट हो गया और फिर उसने अपने पिता के बिजनेस में काम करना शुरू कर दिया। महामारी के दौरान उसने काम करना बंद कर दिया था और अपने माता-पिता के घर में रहने लगा।

सोनू के माता-पिता ही घर का खर्च चलाते थे। सोनू की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पोता श्याम सुबह नीचे आया और बताया कि उसके पिता, मां और बहन रस्सी से लटके हुए हैं। उन्होंने कहा, हमने जाकर देखा कि तीनों के शव रस्सी से लटके हुए हैं जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH