लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को मात देने वाली सपा विधायक पल्लवी पटेल को ब्रेन हैमरेज होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल्लवी गुरुवार को अपने घर में बेहोशी की हालत में गिर गईं थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि पल्लवी को ब्रेन हैमरेज हुआ है।
डॉ. पल्लवी अभी न्यूरोलॉजी की डायरेक्टर एसोसिएट और न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. ऋत्विज बिहारी की निगरानी में हैं। न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उधर अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर यूपी उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ट्वीट किया, ‘कौशांबी जनपद के सिराथू से लोकप्रिय विधायक पल्लवी पटेल जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है! भगवान से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं!’




