लखनऊ। श्रावस्ती में इन दिनों स्वास्थ्य महकमा चर्चा का विषय बना हुआ है चाहे जिला अस्पताल की आईडी हैकिंग का मामला हो या सफाई कर्मी के द्वारा सरकारी अस्पताल में मरीजों का इलाज करने का। इसी तरह एक वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक एएनएम सरकारी कक्ष में बैठकर टिक टॉक पर गाने बनाती हुई नजर आ रही है जबकि उस समय मरीजों के इलाज का समय था
पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के सीएससी मल्हीपुर का है जहां पर सरकारी अस्पताल में तैनात एएनएम ट्विंकल सरकारी कमरे में बैठकर ऑन ड्यूटी सोशल मीडिया पर टिक टॉक वीडियो बनाती हुई नजर आ रही हैं।
ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार इनको टिक टॉक बनाने का पैसा देती है या मरीजों के इलाज करने का। जब इस सिलसिले में सीएमओ शारदा प्रसाद तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने महज इतना कह कर टाल दिया की जांच करके उनको आगे ऐसा न करने के लिए कहा जाएगा और स्पष्टीकरण मांगा जायेगा।




