City NewsRegional

थाने में लौटाया 45 लाख रु से भरा बैग, खुद सीएम ने की इस ईमानदार सिपाही की तारीफ

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने 45 लाख रु से भरा बैग थाने में जमा करवाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम नीलांबर सिन्हा है ।

उन्हें शनिवार को एयरपोर्ट की ड्यूटी से घर जाते वक्त राय पब्लिक स्कूल के पास एक सफेद रंग का बैग मिला। बैग में नोटों के बंडल भरे थे। नीलांबर ने बैग के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और बैग थाने में जमा करा दिया।

नीलांबर की ईमानदारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां तक कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सिन्हा को समाज के लिए आदर्श बताया है। उन्होंने लिखा, ‘ट्रैफिक आरक्षक नीलांबर सिन्हा जैसे ईमानदार लोग समाज के लिए आज के समय में ईमानदारी का पर्याय हैं। नीलांबर को लावारिस हालत में 45 लाख रुपए से भरा बैग प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंने एसएसपी रायपुर को लौटा दिया। ऐसे ईमानदार व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श हैं। हम सब इनको सलाम करते हैं।’

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH