Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी ने अपनी फेसबुक और ट्विटर प्रोफाइल फोटो में लगाया तिरंगा

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि ‘अमृत महोत्सव’ के साथ हमें जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। भारत के गौरव को दुनिया में दर्शाने हेतु आओ हम सब मिलकर 13 से 15 अगस्त तक #HarGharTiranga फहराने का संकल्प लें।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अमृत काल में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे #HarGharTiranga महाभियान में सहभागिता करते हुए आज मैंने अपने सभी Social Media Pages पर तिरंगा को DP बनाया है। आप सभी से आह्वान है कि इस पावन अभियान में आप भी सहभागी बनें।

सीएम योगी ने कहा की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 4.5 करोड़ राष्ट्रध्वज फहराए जाने का लक्ष्य लिया है।पूरे देश में 11 से 17 अगस्त तक एक वृहद अभियान चलेगा। पूरे प्रदेश में आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा फहराया हुआ दिखाई देना चाहिए। सरकार हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च कर झंडा खरीदेगी। इसके लिए 30 करोड़ पंचायती राज और 10 करोड़ रुपये नगर विकास विभाग देगा।शहरी और ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई के माध्यम से झंडे खरीदे जाएंगे। इसमें से 75 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों और 25 फीसदी झंडा शहरी क्षेत्र के लिए लिया जाएगा।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH