Sports

पूर्व क्रिकेटर का खुलासा, कहा- हां मैं गे हूं, 25 साल बाद किया खुलासा

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वो गे हैं। हीथ डेविस की उम इस वक्त 50 साल के पार हो चुकी है। इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के 25 साल बाद उन्होंने ये खुलासा किया है। 50 वर्षीय हीथ डेविस फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। उन्होंने 1994 से 1997 तक पांच टेस्ट और 11 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले। उनका घरेलू क्रिकेट करिय भी शानदार रहा।

हीथ ने कहा, ‘मुझे लगा कि यह मेरे जीवन का ही हिस्सा है और मैं इसे छिपा रहा था। इसमें काफी कुछ था, जिसमें मैं बस अपने जीवन में अलग रखना चाह रहा था। मैं अकेला था। मैं इसे दबा रहा था। मैं समलैंगिक जीवन नहीं जी रहा था।’ हीथ ने कहा, ‘मुझे लगा कि मेरे जीवन के हिस्से को बताने की जरूरत है। मैं इसे छिपा रहा था। ऑकलैंड में हर कोई इस बात को जानता था कि मैं समलैंगिक था, टीम में भी। मगर यह कोई ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं लगता था।

आपको बता दें कि क्रिकेट जगत में खुद को ‘गे’ बताने वाले हीथ दूसरे खिलाड़ी हैं। हीथ से पहले क्रिकेटर इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर स्टीवन डेवाइस ने 2011 के शुरुआत में खुलासा किया था कि वह ‘गे’ यानी ‘समलैंगिक’ हैं।

इस तरह स्टीवन डेवाइस पहले पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए थे, जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर गे होने की बात स्वीकार की थी। अब न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज हीथ डेविस ने खुद के ‘गे’ होने का खुलासा किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट छोड़े हुए भी उन्हें 18 साल बीत गए हैं।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH