Top NewsUttar Pradesh

अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, कहा- यूपी रोडवेज बसों का खस्ताहाल भी यूपी की भाजपा सरकार जैसा है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौक़ा चूकते नहीं हैं। अब उन्होंने एक समाचार पात्र में प्रकाशित हुई यूपी रोडवेज बस की तस्वीर को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर तंज कसा है। दरअसल बस को कुछ लोग धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर अखीलेश ने यूपी सरकार को घेर लिया।

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, यूपी रोडवेज बसों का खस्ताहाल भी यूपी की भाजपा सरकार जैसा है जो तथाकथित डबल इंजन की सरकार होते हुए भी विकास के मार्ग पर चल नहीं पा रहे है। धक्का लगाने वाले यात्री कह रहे है…..धक्का लगाने के नाम पर महंगी टिकटों में थोड़ा डिस्काउंट तो मिलना चाहिए।

गौरतलब है बीते एक दिन पहले अखिलेश यादव ने रेलवे द्वारा पांच तक के बच्चों का फुल किराया को लेकर सरकार पर तंज कसा था। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि 1 साल के बच्चों पर फ़ुल रेल टिकट लगाने वाली भाजपा सरकार का शुक्र मनाइए कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा। रेल अब ग़रीबों की नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब जनता भाजपा की फुल टिकट काटेगी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH